फैशन-सौंदर्य

सेहत के साथ स्किन के लिए भी कच्चा दूध है फायदेमंद, टैनिंग से लेकर दाग-धब्बे करेगा दूर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

दूध सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-डी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसलिए इसे संपूर्ण आहार भी कहा जाता है। सेहत के साथ स्किन के लिए भी दूध बहुत अच्छा माना जाता है। कच्चे दूध को कई तरह से स्किन पर इस्तेमाल किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कच्चे दूध का कैसे इस्तेमाल करें

कच्चा दूध और शहद

कच्चे दूध को शहद के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे चेहरे पर टैनिंग से छुटकारा मिलता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 4-5 चम्मच कच्चा दूध लें और इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसे कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद पानी से मुंह धो लें।

कच्चा दूध और हल्दी

कच्चा दूध और हल्दी का इस्तेमाल आप स्किन पर हो रही कोई समस्या, झुर्ऱिया और दाग-धब्बे मिटाने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए आप 3-4 चम्मट कच्चा दूध लें और इसमें एक चुटकी हल्दी मिल लें और चेहरे पर लगा लें। कम से कम 10 मिनट तक चेहरे पर लगाने के बाद पानी से धो लें।

कच्चा दूध और मुल्तानी मिट्टी

पिंपल और दाग-धब्बे से छुटकारा पाने के लिए कच्चे दूध का मुल्तानी मिट्टी के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 3-4 चम्मच कच्चा दूध लें और इसमें एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा लें।

कच्चा दूध और दही

चेहरे पर चमक लाने के लिए कच्चे दूध के साथ दही का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप 3-4 चम्मच कच्चे दूध में एक चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बना और इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर पानी से धो लें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button