फैजाबाद
सुभाष नगर इलाके की मोबाइल और जूते की दुकानों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
अयोध्या : सुभाष नगर में एक मोबाइल और जूते की दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई है। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में लग गईं। समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया। प्रभारी अधिकारी, पुलिस लाइन फायर स्टेशन अयोध्या, प्रदीप कुमार पांडे के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आग कितनी भयानक लगी है। राहत की बात ये है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि, दोनों दुकानों में रखे सामानों को नुकसान पहुंचा है।




