जालौन
सेमेस्टर परीक्षाएं सात से

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
उरई/जालौन। दयानंद वैदिक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश चंद्र पांडेय ने बताया कि बीए, बीएससी प्रथम वर्ष की सेमेस्टर परीक्षा में छूटे परीक्षार्थियों को एक और मौका दिया गया है। छूटे परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बीए प्रथम की सेमेस्टर की छूटी परीक्षाएं 7 से 9 फरवरी तक होगी। जबकि बीएससी प्रथम वर्ष की छूटी परीक्षाएं 7 व 8 फरवरी को होगी।




