सीतापुर

27 महीने बाद जेल से रिहा हुए सपा नेता आजम खान

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सीतापुर : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद शुक्रवार सुबह सीतापुर जेल से रिहा कर दिया गया। खान के बेटे एवं विधायक अब्दुल्ला आजम, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के नेता शिवपाल सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में समर्थकों ने जेल से बाहर आने पर खान का स्वागत किया।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर आजम खान की रिहाई का स्वागत किया। यादव ने ट्वीट किया, सपा के वरिष्ठ नेता तथा विधायक माननीय आजम खघन जी के जमानत पर रिहा होने पर उनका हार्दिक स्वागत है। जमानत के इस फैसले से सर्वोच्च न्यायालय ने न्याय को नये मानक दिये हैं। पूरा भरोसा है कि वे अन्य सभी झूठे मामलों-मुकदमों में बाइज्जत बरी होंगे। झूठ के लम्हे होते हैं, सदियाँ नहीं!

सीतापुर कारागार के जेलर आरएस यादव ने बताया कि रिहाई आदेश बृहस्पतिवार देर रात 11 बजे प्राप्त हुआ, जिसके बाद सभी प्रक्रियाएं पूरी होने पर आजम खान को शुक्रवार सुबह आठ बजे जमानत पर सीतापुर जेल से रिहा कर दिया गया। रिहा होने के बाद आजम खान अपने पैतृक स्थान रामपुर के लिए रवाना होने से पहले समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के घर पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button