गोंडा

धूमधाम से मनाया गया विहिप स्थापना दिवस

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मनकापुर,/गोंडा। जिला नंदिनी नगर के प्रखंड मनकापुर के बाबा उच्च माध्यमिक विद्यालय मछली बाजार में रविवार को धूम-धाम से विहिप स्थापना दिवस मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्याध्यक्ष जनार्दन सिंह व संचालन विजय प्रताप सिंह ने किया।मुख्य अतिथि प्रान्त संयोजक बजरंग दल महेश तिवारी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विहिप स्थापना दिवस सभी खंडों-प्रखंडों में इस लिए मनाया जा रहा है कि हिन्दू वर्ग के लोग संगठित हों।

उन्होंने कहा कि ढाई हजार वर्ष पहले पूरे विश्व मे केवल हिन्दू ही रहते थे लेकिन कुछ आतताई लोगों ने हिंदुओं को तोड़ने का कार्य किया।आज संगठन का एक ही मूल मंत्र है कि भारत के सभी हिंदुओ को एक सूत्र में बांध कर पूरे राष्ट्र के हिंदुओं को एक जुट किया जाय।विहिप हिन्दू की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।इस संगठन में छुआ-छूत का कोई स्थान नही है।सभी हिन्दू एक साथ मिलकर बैठ कर संगठन को मजबूत करेंगे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button