जालौन

छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उरई/जालौन। मामा के घर रह रहे छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन सुबह जब उसे जगाने पहुंचे तो शव को फांसी पर लटका देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद घर में चीखपुकार मच गई। परिजनों द्वारा मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। माधौगढ़ थानाक्षेत्र के ग्राम हरौली निवासी कृष्ण कुमार का 15 वर्षीय पुत्र पवन मामा अरविंद के साथ एट थानाक्षेत्र के ग्राम विरासनी में रहकर कक्षा 11 में पढ़ता था। रोजाना की तरह वह शुक्रवार की देर रात खाना खाकर पढ़ने की बात कहकर घर की ऊपरी मंजिल में बने कमरे में चला गया। शनिवार की सुबह जब वह कोचिंग जाने के लिए नीचे नहीं आया। तो परिजन उसे जगाने के लिए कमरे में पहुंचे। तब उसका शव कमरे में लटका मिला। परिजन उसकी मौत का कोई कारण नहीं बता पा रहे है। मामा अरविंद का कहना है कि बहन की मौत कुछ साल पहले हो चुकी है। जबकि जीजा जेल में बंद है। तब से वह और उसके भाई-बहन यहीं पर रहते है। वहीं एट थानाध्यक्ष विनय दिवाकर का कहना है कि पोस्मार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की जांच पड़ताल की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button