गोंडा

चोरी की मोटरसाइकिल सहित युवक गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बभनान /गोंडा । छपिया पुलिस ने रात्रिगस्त के दौरान एक युवक के पास चोरी की दो मोटरसाइकिल व चाकू बरामद कर आरोपी युवक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना कर दिया है।
थानाध्यक्ष छपिया राकेश सिंह ने बताया की उप निरीक्षक राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव, हमराही सिपाहियों बृजेश मद्धेशिया, अजय निषाद व विनोद कुमार के साथ रात्रि गश्त में निकले थे इसी दौरान कुनगइया तिराहे के पास संदिग्ध अवस्था मे रोड के किनारे बाइक खड़ा कर रुके हुए व्यक्ति को टोका गया तो वह भागने का प्रयास किया जिस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ में अभियुक्त ने भागने का कारण चोरी की बाइक होना बताया तथा जामा तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ तथा कड़ाई से पूंछतांछ किये जाने पर उसने एक और चोरी की बाइक छिपा कर रखा होना बताया।जिसे अभियुक्त की निशादेही पर बरामद किया गया। अभियुक्त संतोष कुमार वर्मा पुत्र धनीराम वर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम वीरेपुर करमडीहा थाना मोतीगंज के विरुद्ध मु0अ0सं0 222/21 धारा 411,413,414,420,482 Ipc व मु0अ0सं0 223/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button