ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं में खेल प्रतिभा की कमी नहीं – प्रिया यादव
युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
नवाबगंज (गोंडा) । ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं में खेल प्रतिभा की कमी नहीं है। लेकिन ग्रामीण इलाकों में खेल के संसाधनों की कमी के कारण युवाओं की प्रतिभाएं उभर नहीं पाती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में संसाधन अगर उपलब्ध करा दिया जाए तो तमाम युवा व छात्र खेलकूद में अपना परचम लहरा सकते हैं। प्रदेश सरकार ने ग्रामीण इलाकों में युवाओं में खेल की प्रतिभा को निखारने के लिए संसाधन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। गांवों में इनकी प्रतिभा को निखारने के लिए अब खेलकूद के मैदान विकसित किए जाएंगे। खेल मैदान बनने के बाद ग्रामीण युवा कबड्डी, वालीबाल, जैसे खेलों का अभ्यास कर सकेंगे।क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रिया यादव ने नें बताया कि शासन के निर्देश पर बिकास खंड के सभी न्याय पंचायत में एक एक खेल मैदान विकसित किया जाना है। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना चयनित जमीन का समतलीकरण कराया जाएगा उसके बाद मैदान के चारों तरफ पौधरोपण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि न्याय पंचायत महादेवा तथा लव्वाबीरपुर में खेल मैदान के लिए जमीन का चयन किया जा चुका है। बाकी न्याय पंचायतों में भी जमीन चयन का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संसाधनों की कमी के अभाव में खिलाड़ियों की प्रतिभाएं उभर नही पा रहीं हैं। काफी दिनों से ग्रामीण अंचलों में खेलों को बढ़ानें के लिए संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में काम चल रहा है। सीघ्र ही ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान बनने के बाद युवा कल्याण विभाग के द्वारा खेल संसाधन तथा खेलों के उपकरण उपलब्ध कराया जाएगा। संस्थान उपलब्ध होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे खिलाड़ी उभरेंगे जो खेल जगत में अपना तथा देश का नाम रोशन करेंगे।




