जालौन

कोरोना के तीन नए केस सामने आए

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उरई/ जालौन। जिले में गुरुवार को कोरोना के तीन नए मरीज पाए गए। वहीं 11 ठीक हुए हैं। इससे कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 13,907 हो गई है, 13,657 ठीक हो चुके हैं। 43 एक्टिव केस हैं। गुरुवार को एंटीजन जांच में एक, ट्रूनेट में एक और आरटीपीसीआर जांच में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गुरुवार को 1670 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा का कहना है कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। सतर्कता बरतें। कोरोना की दोनों डोज अनिवार्य रूप से लगवाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button