जालौन

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उरई/ जालौन। सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे एक युवक ने गुरुवार को कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। वह कुछ देर पहले ही दौड़ लगाने के बाद लौटा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। चुर्खी थाना क्षेत्र के सिकरी रहमानपुर गांव निवासी वीर सिंह कई साल से कुठौंद कस्बे में रहते हैं। यहां भी इनका घर है। गुरुवार सुबह वीर सिंह के बेटे शिवम (20) ने घर के एक कमरे में पंखे के हुक में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। परिजनों ने बताया कि शिवम सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह सुबह दौड़ लगाकर लौटा और लगभग छह बजे कमरे में फांसी लगा ली। वह दो भाइयों व एक बहन में दूसरे नंबर का था। पिता किसान हैं। परिजन उसके फांसी लगाने की कोई वजह नहीं बता सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button