गोंडा

टीईटी परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू, 28 परीक्षा केन्द्रों पर 12278 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोंडा । जनवरी माह में आयोजित होने जा रही टीईटी परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर तैयारियां शुय कर दी गई हैं। सोमवार को डीएम मार्कण्डेय शाही ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि जिले के टीईटी परीक्षा के लिए 28 परीक्षा केन्द्र बनाए जा रहे हैं जिसमें 12278 परीक्षार्थी परीक्षा देगें। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा मानकों के अनुसार तैयारियां की जायं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगे हों, यह सुनिश्चित करा लिया जाय।

इसके अलावा परीक्षा नियामक द्वारा जारी सभी निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के लिए परीक्षा केंद्रों के प्रबंधकों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देशों से अवगत करा दें। सीओ सिटी को निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों का परीक्षण करते हुए तैयारियां सुनिश्चित कराएं।बैठक में सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा विनय मोहन वन, सीओ सिटी लक्ष्मीकान्त गौतम, प्रभारी बीएसए आरपी सिंह व अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button